रायबरेली: प्रधान के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने ग्राम प्रधान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। देर रात घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उमरामऊ गांव की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

rexpress 