रायबरेली-अश्लील इशारों का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के भगवानगंज चौराहे पर अश्लील इशारों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की।
बताया जा रहा है कि दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शिकायत मिलने के बाद ऊंचाहार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के भगवानगंज चौराहे का है।

rexpress 