रायबरेली सर्पदंश से होटल कर्मचारी की बिगड़ी हालत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायबरेली सर्पदंश से होटल कर्मचारी की बिगड़ी हालत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली- सर्पदंश से शिकार व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है, रविवार को सर्प के डसने के बाद इलाज कराया गया था। विदित हो कि बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सर्पदंश से हालत बिगड़ने पर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के रहने वाले होटल कर्मचारी को होटल में साफ सफाई करते समय एक सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ले कर बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहां पर उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के हाजीपुर गांव का रहने वाला रामनरेश 40 वर्ष पुत्र सीताराम क्षेत्र के हरदोई गांव में स्थित एक होटल में काम करता है। बताते हैं कि बीते रविवार को उसको किसी सर्प ने डस लिया था, गंभीर हालत में उसे बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर घर चले गए, परंतु चौथे दिन फिर उसको जहां पर सर्प ने डशां था उसी स्थान पर दर्द होने लगा और चक्कर आने लगे बेहोशी की हालत देखते हुए परिजन आज फिर उसे लेकर बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। इस बारे में चिकित्सक डॉ० प्रभात मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की हालत गंभीर है।अगर यहां पर इलाज से लाभ नहीं मिलेगा तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।