रायबरेली-राजपूत करणी सेना के संगठन का हुआ विस्तार, नियुक्त किए गए पदाधिकारी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो0न0:-9935593647
बछरांवा रायबरेलीl करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्त की। नए पदाधिकारियों में मनोज कुमार मिश्रा को श्री राजपूत करणी सेना के स्वर्ण प्रकोष्ठ संगठन का प्रदेश सचिव उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वही इसी संगठन के अंतर्गत अमित सिंह को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त करते हुए अपने संगठन का विस्तार किया और सभी नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और संगठन के दायित्वों और कार्यकर्ताओं के प्रति संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को अवगत भी कराया। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों ने भी अपने अपने कर्तव्यों को संगठन के प्रति समर्पित रहकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे, इसका वादा किया। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं भी दी।

rexpress 