रायबरेली-खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक सतांव में पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण का संचालन

रायबरेली-खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक सतांव में पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण का संचालन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में विकास क्षेत्र सतांव, जनपद रायबरेली में खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है।

प्रशिक्षण में विकास क्षेत्र सतांव के परिषदीय विद्यालयों के नामित शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षकों को नवीन एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से प्रशिक्षित करना है।

खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव ने कहा कि FLN प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी कक्षा के अनुरूप पढ़ने, लिखने एवं गणना करने में दक्ष बनाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने तथा गतिविधि-आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भाषा एवं गणित शिक्षण, दक्षता-आधारित शिक्षण, सतत मूल्यांकन, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा निपुण लक्ष्य प्राप्ति से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एआरपी, मास्टर ट्रेनर्स एवं विकास क्षेत्र सतांव के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण 5-5 दिनों तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जाएगा।