कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ जेल से रवाना हुआ उमर, छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज रवाना
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो० न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली- माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। पुलिस अभिरक्षा में निकला उमर दखिना टोल प्लाजा के रास्ते रायबरेली की सीमा में दाखिल हुआ। उमर के रायबरेली पहुंचने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि उमर अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहा है। जेल से निकलने के बाद पुलिस का काफिला उसे लेकर निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। दखिना टोल प्लाजा पर रायबरेली सीमा में प्रवेश के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। स्थानीय पुलिस भी काफिले की निगरानी करती रही।संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उमर को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

rexpress 