रायबरेली में कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

रायबरेली में कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ऊंचाहार क्षेत्र में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होकर कथा व्यास एवं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है।
शिव महापुराण कथा का आयोजन ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में चड़रई टोल प्लाजा के पास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
सीएम योगी के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरे के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है।
फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कल रायबरेली में सीएम योगी के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने की तैयारी है।