रायबरेली महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले लकड़ी ठेकेदार सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रायबरेली महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले लकड़ी ठेकेदार सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज रायबरेली- क्षेत्र के चन्दापुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर महिला पत्रकार से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने लकड़ी ठेकेदार समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह निजी कार्य से चन्दापुर चौराहा गई थी। इसी दौरान पानी पीने के लिए एक दुकान पर रुकी। आरोप है कि तभी वसालतनगर निवासी रामनरेश प्रजापति, जो लकड़ी ठेकेदार हैं , अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली- गलौज करने लगे। मना करने पर रामनरेश, उसके पुत्र सुरेश और दो अज्ञात लोगों ने मिलकर पीड़िता को लात-घूसों और थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और धमकी दी कि "आज तो बच गयी, अगली बार जान से मार देंगे"। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से भाग गए। जाते समय आरोपियों ने पीड़िता की जेब से 1000 रुपये भी निकाल लिए। 
कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।