रायबरेली-डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे डॉक्टर, IMA के बैनर तले प्रदर्शन
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- 10 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बैनर तले जिले के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहीद चौक पर बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि चिकित्सकीय मामलों में बिना निष्पक्ष जांच के गिरफ्तारी उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर अमित सिंह सहित दो डॉक्टरों और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके बाद जिले के चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया।
फिलहाल शहीद चौक पर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

rexpress 