रायबरेली मूसलाधार बारिश से कई गांवों में घरों तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त

रायबरेली मूसलाधार बारिश से कई गांवों में घरों तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647

शिवगढ़ रायबरेली-अचानक तेज बारिश होने से कई गांव में ग्रामीणों के घरों तक बरसात का पानी पहुंच गया। जहां लोग घरों से अपना सामान निकालकर रोड तक पहुंच गए। कई गांव में जल भराव की जानकारी प्राप्त हुई है। विदित हो कि शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे के आसपास तेज बारिश का कहर देखने को मिला।शिवगढ़ क्षेत्र में रात्रि से शुरू हुई सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित कबिरादान में जलभराव होने से घरों में पानी घुस गया। कबिरादान गांव के रहने वाले हिमांशु, लक्ष्मी प्रसाद, बुधई, मोलहे आदि लोगों का कहना है कि जल निकास के नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है तथा लोग कूड़ा कचरा नाले में फेंक देते हैं जिसके चलते तेज बारिश होने पर गांव में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। पिडौली, गंगा खेड़ा आदि ग्राम सभाओ में जानकारी प्राप्त हुई है जहां भीषण जलवायु की स्थिति से लोगों को गुजरना पड़ रहा है।रात में हुई मूसलाधार बारिश से कबीरदान से लेकर पंचायत भवन तक कई घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है। जानवरों के द्वारा की जानकारी स्थानिक जनपद में भी एवं ग्राम प्रधानों को दी गई है परंतु मौके पर कोई अभी तक नहीं पहुंचा है जिसको लेकर ग्रामीणों में आंखों से ग्रामीणों को अपने घरों से सामान बाहर निकाल कर सड़क पर खाना बनाना पड़ रहा है इस स्थिति मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।