रायबरेली दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-बहराइच हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवती व एक महिला गम्भीर रुप से जख्मी हो गई। जिनकी हालत को गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को सीएचसी शिवगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना शनिवार की शायंकाल की है। जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के मोहम्मद सराय गांव का रहने वाला 21 वर्षीय युवक अमित कुमार पुत्र रामबरन गुप्ता शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिण्डौली में बेही अपनी बड़ी बहन की देवरानी अर्चना पत्नी राहुल गुप्ता उम्र 25 वर्ष तथा दीदी की जेठानी की बेटी शालू पुत्री श्याम कुमार गुप्ता को बाइक पर बिठाकर अपने घर से शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिण्डौली उनके घर छोड़ने आ रहा था। तभी रास्ते में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्भी पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर स्थित बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पोखरा पुलिस चौकी के दीवानगंज के समीप स्थित फिरोजाबाद ड्रेन की पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक अमित कुमार गुप्ता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी महिला अर्चना, युवती शालू गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। शिवगढ सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल यादव ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला अर्चना पत्नी राहुल व शालू पुत्री श्याम कुमार गुप्ता को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना हैदरगढ़ कोतवाली की सीमा में हुई है इस लिए मृतक के शव को हैदरगढ़ पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राहगीरों की माने तो 2 ट्रक और ट्रेलर एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को मृतक अमित की मां की बरखी थी जिसमें शामिल होने सभी गए थे जहां से वापस शनिवार को अमित अपनी दीदी की भतीजी और देवरानी को छोड़ने आ रहा था।

rexpress 