रायबरेली-खेत की नाली के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत आधा दर्जन घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-खेत में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला और पुरुष समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे लाल साहब मजरे कोडवाल गांव की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 