रायबरेली बाबा का पुरवा-बरसीम खेड़ा सम्पर्क मार्ग बदहाल, चलना हुआ दुश्वार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा में बाबा का पुरवा- बरसीम खेड़ा सम्पर्क मार्ग पिछले कई दशक से कच्चा जर्जर एवं बदहाल स्थिति में है। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रतीपाल, प्यारेलाल, शिवकुमार, सुखमी लाल, वीरेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक किमी लम्बा सम्पर्क मार्ग कच्चा जर्जर एवं बदहाल होने से स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बारिश के दिनों में जूते ,चप्पल हाथ में लेकर पैदल चलना पड़ता है। नातेदार, रिश्तेदार अथवा ग्रामीण दूसरे गांव में साधन का खड़ा करके गांव तक पैदल, नंगे पांव आते हैं, ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्पर्क मार्ग पर खडण्जा अथवा सीसी रोड बनवाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की कितु नतीजा शून्य रहा किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बाबत शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी शिवाकान्त वाजपेई से बात की गई तो उनंका कहना था कि अभी हाल ही में वे आए हैं, जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

rexpress 