रायबरेली-शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ दस दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर*

रायबरेली-शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ दस दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली- कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में रायबरेली इंटरनेशनल स्कूल, कासिमपुर बघेल राही, रायबरेली में आयोजित दस दिवसीय कराटे एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने सेल्फ डिफेंस, पंच, किक, पंच-किक कॉम्बिनेशन, ब्लॉक तथा विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी ने सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। दस दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन रायबरेली की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राम नरेश मौर्या एवं विद्यालय के विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे।
समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, दस दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में खिलाड़ियों को कराटे एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने वाले कराटे एसोसिएशन रायबरेली के सचिव एवं प्रशिक्षक आशीष जायसवाल को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री राम नरेश मौर्या ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षक एवं कराटे एसोसिएशन रायबरेली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दस दिवसीय कराटे एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप के सफल आयोजन और भव्य समापन पर सभी खिलाड़ियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं कराटे एसोसिएशन रायबरेली के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।