रायबरेली रोजाना जाम के झाम में उलझ रहा है महाराजगंज, रेंगती दिखाई दी एम्बुलेंस
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
महाराजगंज रायबरेली- कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी होने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद रोजाना जाम के झाम में महाराजगंज कस्बे के मुख्य चौराहे उलझते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा शुक्रवार की दोपहर देखने को मिला, जब उक्त कस्बे में स्थित चंदापुर चौराहे पर लगे भीषण जाम ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी। बात की जाए तो उक्त जाम में जरूरी सेवाओं के कई वाहन भी फंसे हुए नजर आए, जिनमें एंबुलेंस अपने सायरन के साथ रेंगती हुई दिखाई दी। साथ ही अन्य वाहन भी कछुए की चाल में चलते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन कस्बे के मुख्य चौराहो पर लगने वाले इस जाम में उन्हें कई घंटे तक समस्याओं का सामना कर जूझना पड़ता है। साथ ही साथ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी बनी हुई है और उसमें पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते हैं। परंतु इस जाम की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पूर्व में जाम की समस्या को लेकर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बछरावां थाने के वर्तमान थाना प्रभारी पंकज त्यागी के ऊपर जो कार्यवाही की थी, क्या ऐसी ही कार्यवाही वर्तमान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी जिम्मेदारों पर करते हुए नजर आएंगे। ताकि आम जनमानस को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

rexpress 