रायबरेली: पुलिस बूथ के सामने दबंगों की गुंडई, बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली शहर के सिविल लाइन चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने कुछ दबंगों द्वारा खुलेआम मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस बूथ के सामने हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दबंगों का बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारपीट किस कारण से हुई और घटना कब की है। वीडियो शहर के सिविल लाइन क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

rexpress 