रायबरेली: असलहों से लैस नकाबपोश चोरों का कहर, पांच ज्वेलर्स की दुकानों में लाखों की चोरी

रायबरेली: असलहों से लैस नकाबपोश चोरों का कहर, पांच ज्वेलर्स की दुकानों में लाखों की चोरी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित तकिया चौराहे पर सोमवार देर रात नकाबपोश और असलहों से लैस चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने एक साथ पांच ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाया और दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर करीब दो किलो सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ ले जाने में सफल रहे। हालांकि, चोरी गए सामान का वास्तविक मूल्य दुकानदारों द्वारा स्टॉक मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कई नकाबपोश बदमाश हाथों में असलहे लेकर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।