रायबरेली-महराजगंज कस्बे में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

रायबरेली-महराजगंज कस्बे में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

महराजगंज-रायबरेली-आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को लेकर महराजगंज कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में *नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू एवं उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम* सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराता नजर आया। पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र के प्रति एकता, भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही।