रायबरेली टेट परीक्षा व अपना दल की रैली को लेकर बछरावां कस्बे सहित टोल पर लगा लंबा जाम, फैली अव्यवस्थाएं

रायबरेली टेट परीक्षा व अपना दल की रैली को लेकर बछरावां कस्बे सहित टोल पर लगा लंबा जाम, फैली अव्यवस्थाएं

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- बृहस्पतिवार से शनिवार तक जनपद में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही टेट की परीक्षा तथा लखनऊ में अपना दल राजनीतिक पार्टी की रैली को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर से बछरावां कस्बे के कन्नावां से हसनगंज तथा चुरुवा गांव से टोल प्लाजा तक लंबा जाम करीब 2 से 3 किलोमीटर का लगभग 4 घंटे तक लगा रहा। लखनऊ जनपद सहित अन्य आसपास के जनपदों से टेट की परीक्षा देने आए जनपद में परीक्षार्थियों की भी भीड़ के चलते लंबा जाम लगा रहा। वहीं दूसरी तरफ मिर्जापुर प्रतापगढ़ सहित अन्य जनपदों से लखनऊ अपना दल राजनीतिक पार्टी की रैली कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों को भी जाम में जूझना पड़ा। तथा टोल प्लाजा पर रैली में शामिल होने जा रहे बस संचालकों ने टोल देने से मना कर दिया। इतने में ही टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने बिना टोल दिए गाड़ी पास करने से भी इनकार किया तो काफी देर तक दोनों पक्षों में नोक झोक चलती रही। जिसके चलते जाम और लंबा लग गया। कुछ देर की कहा सुनी के बाद जब बस संचालकों ने टोल पर टोल टैक्स दिया तो गाड़ी आगे की ओर रवाना हुई। जिसके बाद जाम जो की 4 घंटे से लगा था, उससे लोगों को देर शाम निजात मिल सकी है।