रायबरेली 70 से 80 छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ 7 से 8 किलोमीटर का मार्ग, आए दिन राहगीर हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार

रायबरेली 70 से 80 छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ 7 से 8 किलोमीटर का मार्ग, आए दिन राहगीर हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी 
मो - 7007782057

बछरावां, रायबरेली- विकास क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिदिन हजारो वाहनों एवं लाखों राहगीरों के आवागमन को संचालित करने वाला प्रमुख मार्ग इस समय गड्ढे में तब्दील हो गया है। बात की जाए तो यह मार्ग बछरावां मौरावा मार्ग के नाम से जाना जाता है, जो की वर्तमान समय में शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे से लेकर मदाखेड़ा बॉर्डर तक दयनीय स्थिति का नजारा पेश कर रहा है। विदित हो की इस 7 से 8 किलोमीटर के मार्ग में लगभग 70 से 80 छोटे बड़े गड्ढे जो प्रतिदिन हजारों राहगीरों को दुर्घटना की दावत देते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की यह मार्ग प्रदेश के कई जनपदों को प्रदेश के औद्योगिक जनपद कानपुर से जोड़ता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में गोरखपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, बस्ती, गोंडा सहित दर्जनों जनपदो के वाहन गुजरते हैं। उक्त मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय राहगीरों की मानी जाए तो उनका कहना है कि इस मार्ग पर शेखपुर समोधा बाईपास चौराहे से लेकर 70 से 80 बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो प्रतिदिन दुर्घटना को दावत देते हुए आए दिन राहगीरों को अपना शिकार बनाते हैं। कभी-कभी इन विशालकाय गड्ढों में ई रिक्शा या अन्य वाहन फंसे हुए भी नजर आते हैं। वहीं बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को यह समझ में नहीं आता है कि यहां सड़क है या गड्ढा। जिसके कारण वह असमंजस की स्थिति में भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि उक्त मार्ग पर मौजूद यह जानलेवा गड्ढे उनकी कृपा से जल्द ही सड़क मार्ग में तब्दील कर दिए जाएं, नहीं तो किसी दिन यह गड्ढे किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देते हुए कई राहगीरों की मौत का कारण बनते हुए नजर आएंगे।