रायबरेली सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की हालत नाजुक, सीएचसी में भर्ती

रायबरेली सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की हालत नाजुक, सीएचसी में भर्ती

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर खेड़ा गांव निवासी 10 वर्षीय दिवाकर पुत्र चंद्रशेखर की सर्पदंश से तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार देर रात घर के अंदर उसे सांप ने डस लिया। शुरुआत में परिजन घरेलू उपचार कराते रहे, लेकिन शुक्रवार दोपहर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने बालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने बताया कि बालक का इलाज किया जा रहा है। हालत में सुधार हो रहा है ।