रायबरेली-डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बेखौफ खनन माफिया, धड़ल्ले से जारी अवैध खनन का कारोबार

रायबरेली-डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बेखौफ खनन माफिया, धड़ल्ले से जारी अवैध खनन का कारोबार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घोरवारा चौकी इलाके में अवैध खनन का कारोबार बेखौफ होकर जारी है। चौदहमील स्थित पेट्रोल पंप के पास खनन माफिया नियमों को दरकिनार कर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि खनन माफिया धरती का सीना चीरकर खुलेआम मिट्टी का दोहन कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम दिखाई दे रहे हैं।
क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
मामला डलमऊ कोतवाली के घोरवारा चौकी क्षेत्र स्थित चौदहमील के पास पेट्रोल पंप के निकट का बताया जा रहा है, जहां खुलेआम अवैध खनन का कार्य जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।