एमपी बिरला सीमेंट रायबरेली में सीपीआर प्रशिक्षण एवं हृदय रोग जागरूकता कार्यक्रम

एमपी बिरला सीमेंट रायबरेली में सीपीआर प्रशिक्षण एवं हृदय रोग जागरूकता कार्यक्रम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। एमपी बिरला सीमेंट की रायबरेली इकाई में कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण एवं हृदय रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एचआर विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

यूनिट हेड श्री सुनील कुमार कोठारी की उपस्थिति में IMA के सदस्य एवं जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह चौहान, डॉ. ब्रजेश सिंह एवं डॉ. सईद ने सीपीआर की सही तकनीक, हृदयाघात की स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार तथा हृदय रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

यूनिट हेड श्री सुनील कुमार कोठारी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर सही कदम किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। कर्मचारियों को ऐसे जीवन रक्षक कौशल से प्रशिक्षित करना संस्थान की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

डॉ. मनीष सिंह चौहान ने कहा कि हृदयाघात के मामलों में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सीपीआर की सही जानकारी और तत्काल सहायता मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। जागरूक और प्रशिक्षित व्यक्ति किसी भी आपात स्थिति में प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर क्षय रोग विभाग, अमावा के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक श्री करुणा शंकर मिश्र ने क्षय रोग से बचाव, लक्षणों की पहचान, उपचार की निरंतरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां स्टाफ एवं वर्कर्स के साथ साझा कीं।

कार्यक्रम में मुकेश सिंह, शिव गोविंद, अमय सिंह, मनोज, रंजीता, सुधीर मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सभी ने अत्यंत उपयोगी एवं जीवनोपयोगी बताया।