जहरीले जंतु के काटने से खेतों में चर रही दो भैंसों की मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के गोपाल खेड़ा मजरे सेहगों गांव में बुधवार को गाँव के ही रहने वाले किसान सुरेश कुमार अपनी दो भैंसे लेकर खेतों में चराने के लिए गए थे। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी तो वह भैंसों से कुछ दूरी पर जाकर रुक गए। कुछ समय बाद जब वह अपनी भैंसों के पास पहुँचे तो उनकी भैंसे चर नहीं रही थी। तभी अचानक देखते ही देखते आधे घंटे के अंदर ही उनकी दोनों भैंसे जमीन पर गिर गई, किसान की चीख पुकार सुनकर जब आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों भैंस उन्हें मृत अवस्था में मिली। किसान सहित गांव वालों का कहना है कि किसी जहरीले जंतु से काटने से ही अचानक भैंसों की मौत हुई है। किसान सुरेश कुमार का कहना है कि अचानक उनकी भैंसों की मौत से उनका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

rexpress 