रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हरियाली पर चला आरा, बिना अनुमति पेड़ कटान का आरोप

रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हरियाली पर चला आरा, बिना अनुमति पेड़ कटान का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 

मो - 8052996633

रायबरेली- शहर स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में हरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार द्वारा बिना आवश्यक अनुमति के दो दर्जन से अधिक हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टेडियम परिसर में वर्षों पुराने छायादार और हरे-भरे पेड़ों को तेजी से काटा जा रहा है, जबकि पर्यावरण संरक्षण के नियमों के तहत किसी भी हरे पेड़ की कटाई के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। लोगों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई के कारण परिसर की हरियाली लगातार समाप्त होती जा रही है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य आवश्यक है तो पेड़ों को बचाने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए और यदि किसी कारणवश पेड़ काटना आवश्यक हो तो निर्धारित नियमों और अनुमति प्रक्रिया का पालन किया जाए।

फिलहाल यह मामला शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का बताया जा रहा है। हालांकि, पेड़ों की कटाई को लेकर संबंधित विभाग या निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सत्यता और अनुमति संबंधी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।