रायबरेली जनपदीय बेसिक विद्यालयीय वॉलीबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता टीमों का हुआ सम्मान
रिपोर्ट - केशवानंद शुक्ला
मो - 7309336397
रायबरेली: मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में बुधवार को जनपदीय विद्यालयीय (बेसिक) वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विकास क्षेत्रों सलोन, अमावां, ऊँचाहार, बछरावां, हरचन्दपुर एवं नगर क्षेत्र की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विकास क्षेत्र सलोन की कम्पोजिट विद्यालय तिवारीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि नगर क्षेत्र की कम्पोजिट विद्यालय चक अहमदपुर की टीम उपविजेता रही।
बालिका वर्ग में विकास क्षेत्र अमावां की उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विकास क्षेत्र ऊंचाहार की उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवा की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के आधार पर बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 14-14 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सलोन, नगर क्षेत्र, अमावां एवं ऊंचाहार के खिलाड़ियों को स्थान मिला।
वॉलीबॉल चयनित टीम (बालक वर्ग)
1. नरेन्द्र कम्पो० वि० तिवारीपुर सलोन
2. अंकित कम्पो० वि० तिवारीपुर सलोन
3. मिथुन कम्पो० वि० तिवारीपुर सलोन
4. दीपांशु कम्पो० वि० तिवारीपुर सलोन
5. शुभम कम्पो० वि० तिवारीपुर सलोन
6. अंश कम्पो० वि० तिवारीपुर सलोन
7. शनि कम्पो०वि० तिवारीपुर सलोन
8. अमन कम्पो०वि० तिवारीपुर सलोन
9. आकाश कम्पो० वि० चक अहमदपुर
10. आदित्य कम्पो० वि० चक अहमदपुर
11. नितेश उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
12. अंश उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
13. राज उच्च प्रा०वि० साबापुर नेवादा ऊंचाहार
14. सोनू उच्च प्रा०वि० साबापुर नेवादा ऊंचाहार
वॉलीबॉल चयनित टीम (बालिका वर्ग)
1. आकृति उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
2. सोनाली उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
3. शिवी उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
4. रीना उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
5. निधि उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
6. नीलम उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
7. प्रिया उच्च प्रा०वि० कोडरस बुजुर्ग अमावां
8. सेजल उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
9. शुभी उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
10. दिव्या उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
11. सुहानी उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
12. शिवांशी उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
13. पल्लवी उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
14. अन्तिमा उच्च प्रा०वि० हटवा ऊँचाहार
इसी अवसर पर आयोजित जनपदीय विद्यालयीय (बेसिक) फुटबॉल प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र सलोन की उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर कसिहा की टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि विकास क्षेत्र राही की कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर की टीम उपविजेता रही।
फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सर्वाधिक स्थान विजेता टीम सलोन के खिलाड़ियों को मिला, जबकि उपविजेता राही की टीम के खिलाड़ियों को भी चयनित किया गया।
फुटवॉल चयनित टीम (बालक वर्ग)
1. रौनक मिश्रा उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
2. अमित यादव उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
3. लकी सिंह उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
4. राज वर्मा उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
5. शत्रुहन पाठक उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
6. हिमांशु उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
7. आकाश उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
8. शिवा उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
9. गोलू वर्मा उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
10. आंशू उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
11. सागर उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
12. अभिषेक उच्च प्रा० वि० रामपुर कसिहा सलोन
13. सचिन कम्पो० विद्यालय जगदीश पुर राही
14. सूरज कम्पो० विद्यालय जगदीश पुर राही
15. चाँद कम्पो० विद्यालय जगदीश पुर राही
16. राजेन्द्र कम्पो० विद्यालय जगदीश पुर राही
ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह ने आज की प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया एवं चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।ज़िला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र पुरूषोत्तम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।ज़िला व्यायाम शिक्षक/शिक्षिका शोऐब हसन ख़ान एवं रेनू शुक्ला ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवशरण सिंह, निरुपमा बाजपेई, मोहम्माद रमज़ान, मुन्नालाल साहू, विजय सिंह, रमेश कुमार, रेखा सिंह, नाहिद बानो, मनोज कुमार, विवेक रावत, दिलीप कुमार वर्मा आदि व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

rexpress 