रायबरेली में पटाखों के धुएं ने बढ़ाया प्रदूषण, AQI 170 के पार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद रायबरेली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। पटाखों के धुएं ने वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 दर्ज किया गया है, जो सामान्य स्तर से करीब तीन गुना अधिक बताया जा रहा है। प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर अस्थमा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।
पटाखों से निकले धुएं और हानिकारक कणों के कारण वातावरण प्रभावित हुआ है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और धुएं वाले वातावरण से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

rexpress 