रायबरेली-05 नवम्बर को बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज में लगेगा रोजगार मेला

रायबरेली-05 नवम्बर को बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज में लगेगा रोजगार मेला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

जनपद स्तरीय रोजगार मेले में 276 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

सरेनी विधानसभा क्षेत्र में 05 नवम्बर को बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज में लगेगा रोजगार मेला

*रायबरेली-  प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा कर्मयोगी महाविद्यालय, मुलिहामऊ, रायबरेली के परिसर में एक दिवसीय जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 18 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 489 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरान्त लगभग 276 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। शेष कुछ कम्पनियों के चयन परिणाम अभी लंबित हैं।
          रोजगार मेले में मा० भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेले में आए नियोजकों एवं अभ्यर्थियों से संवाद किया। इसके उपरान्त दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
          इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ० दिनकर कुमार, प्रबन्धक डॉ० पारिजात शुक्ला एवं प्राचार्य कर्मयोगी महाविद्यालय, मुलिहामऊ अभिषेक यादव ने मेले में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों, नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
          रोजगार मेले में महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस, अमॉस स्किल वेंचर्स प्रा० लि०, जे०के० टायर, अम्बर इण्टरप्राइजेज, टाटा मोटर्स सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
          कार्यक्रम का मंच संचालन कौशल विकास मिशन की वन्दना सिंह एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सर्वेश कुमार राय द्वारा किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला सेवायोजन कार्यालय के जितेन्द्र सिंह कनौजिया, गुलरेज सुहेल, धीरेन्द्र सिंह, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार, मो० जमीर, तनीषा श्रीवास्तव, सोनानी सोनकर, विजय कुमार, सुरेश चन्द्र, रामेन्द्र कुमार एवं महेन्द्र कुमार ने सहयोग प्रदान किया।
          जिला सेवा योजना अधिकारी डॉ० दिनकर कुमार ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 05 नवम्बर 2026 को बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।