रायबरेली: चोरी के सामान के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, झटका मशीन और बैटरी बरामद

रायबरेली: चोरी के सामान के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, झटका मशीन और बैटरी बरामद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


गदागंज पुलिस ने खेत से चोरी की घटना का किया खुलासा, तीनों आरोपियों को भेजा जेल

रायबरेली-गदागंज थाना क्षेत्र में खेत से झटका मशीन और 12 वोल्ट की लिवगार्ड बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गोविन्दपुर माधव गांव निवासी इन्द्र कुमार शर्मा के खेत से 1 नवंबर 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा माइक्रो ब्रांड की झटका मशीन और 12 वोल्ट की लिवगार्ड बैटरी चोरी कर ली गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर गदागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाऊ का पुरवा मार्ग के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अविनाश, संदीप उर्फ छोटू और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की झटका मशीन और बैटरी बरामद की है।
गदागंज पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।