रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला

रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट -ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दबंगों के हमले में चार घायल

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर दरवाजा इलाके में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बेखौफ दबंगों ने एक परिवार पर लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हमले में दो महिलाओं समेत परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट और हंगामा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।