रायबरेली में Gen Z छात्रों और भाजपा नेताओं के बीच हंगामा, नारेबाजी को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

रायबरेली में Gen Z छात्रों और भाजपा नेताओं के बीच हंगामा, नारेबाजी को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली- शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली जा रही जेन-जी कनेक्ट साइकिल यात्रा के रायबरेली पहुंचने पर शहीद चौक में हंगामा हो गया। यात्रा के दौरान नारेबाजी को लेकर जस्टिस मोर्चा से जुड़े छात्रों और भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने नजर आए।
जस्टिस मोर्चा की ओर से यह साइकिल यात्रा 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू की गई थी। यात्रा के दौरान शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया जा रहा है। संगठन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 2 अक्टूबर को लखनऊ में समाप्त होगी।