रायबरेली भारी बारिश के चलते नगर पंचायत की गलिया जलाशय में हुई तब्दील, घरों में घुसा पानी, आम जीवन अस्त-व्यस्त

रायबरेली भारी बारिश के चलते नगर पंचायत की गलिया जलाशय में हुई तब्दील, घरों में घुसा पानी, आम जीवन अस्त-व्यस्त

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 

मो०न०:-9935593647

 

नाले व नालियों के ऊपर लोगों ने बनाए चबूतरे, जिससे हो रही सफाई में दिक्कत: अधिशासी अधिकारी 

 

बछरावां ,रायबरेली- रविवार की सुबह लगभग 2 घंटे की हुई जोरदार बारिश में नगर पंचायत की गलियों को जलाशय में में तब्दील कर दिया। विदित हो कि नगर पंचायत बछरावां की ऐसी कोई भी गली बाकी नहीं रही, जिसमें बरसात का पानी न भरा हो। यहां तक की नगर पंचायत वासियों के घरों में भी पानी भरा हुआ देखा गया। इसके कई वीडियो लोगों के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए गए। जिनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नगर पंचायत बछरावां की गलियां पानी से भरी हुई दिखाई दे रही है। यहां तक की उन गलियों में भर पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है और कुछ लोगों के घरों में तो उनकी नालियों का पानी ही वापसी मार रहा है। क्योंकि नगर पंचायत की नालिया जाम पड़ी हुई है। जिसके कारण पानी निकालने में समस्या हो रही है। कुछ नगर पंचायत वासियों ने यह भी कहा कि क्या नगर पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा बारिश के तहत तैयारी नहीं की गई थी क्या, जो आज मात्र 2 घंटे की बारिश ने उनके विकसित नगर पंचायत के दावों की पोल खोलकर रख दी है। क्योंकि जिस हिसाब से नगर पंचायत क्षेत्र में 2 घंटे की बारिश में पानी भरा है, वह कहीं न कहीं नगर पंचायत की जिम्मेदारों की अनदेखी का बहुत बड़ा उदाहरण पेश कर रहा है। साथ ही साथ स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनके कर्मचारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के विकास की बात करने वाले लोगों की बातों का विकास तो नगर पंचायत की गलियों में बहता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे बताने व दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में जब नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बछरावां नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जो भी रास्ते हैं, उन रास्तों पर जो नालिया बनी हुई है, उनके ऊपर स्थानीय लोगों ने ज्यादातर चबूतरे बने हैं, जिससे पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो पाती है। फिलहाल हमने अपने कार्यकाल में उन नालियों की अत्यधिक सफाई कराई है और कई नाले व नालिया लिंक करके जोड़े गए हैं। कर्मचारियों को कार्य पर लगा दिया गया है, जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। लेकिन सवाल यह उठना है कि आखिर विकास के दावों की बात करने वाले नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी क्या वास्तव में बारिश की तैयारी को अनदेखा कर रहे थे, क्योंकि जिस प्रकार से 2 घंटे की बारिश में नगर पंचायत की तस्वीर प्रस्तुत की है। वह कहीं न कहीं दूर के ढोल सुहावने की कहावत को चरित्रार्थ कर रही है।