रायबरेली में रीलबाजों पर कानून का खौफ नहीं! बाइक पर रखकर तलवार से काटा बर्थडे केक, वीडियो वायरल

रायबरेली में रीलबाजों पर कानून का खौफ नहीं! बाइक पर रखकर तलवार से काटा बर्थडे केक, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवाओं में रील बनाने का जुनून अब कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनता नजर आ रहा है। रायबरेली में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बाइक पर केक रखकर तलवार से केक काटा जा रहा है।
वायरल वीडियो में दर्जनों युवक जन्मदिन समारोह के दौरान मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक बाइक पर रखे केक को तलवार से काटता नजर आ रहा है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में युवाओं द्वारा इस तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिनसे कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
वायरल वीडियो सलोन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसमें शामिल युवकों की पहचान क्या है और तलवार का इस्तेमाल किस परिस्थिति में किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मामला सामने आने के बाद अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर यह पता लगाने में जुट सकती है कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं और घटना वास्तव में सलोन क्षेत्र की है या नहीं। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।