रायबरेली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएचसी में झंडारोहण कर आयुष्मान कार्ड किए गए वितरित

रायबरेली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएचसी में झंडारोहण कर आयुष्मान कार्ड किए गए वितरित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां की अधीक्षिका डॉक्टर अर्पिता श्रीवास्तव के द्वारा झंडारोहण कर समस्त देशवासियों को देश की एकता, अखंडता और समरूपता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अधीक्षिका डॉक्टर अर्पिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अधिकारी महोदय रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएचसी परिसर में 6 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। साथ ही साथ उन्हें आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के विषय में भी पूर्ण रूप से जानकारी दी गई है। कार्यक्रम के इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर प्रभात मिश्रा, डॉक्टर अभय चतुर्वेदी, डॉक्टर पारुल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, बीपीएम धर्मेंद्र सिंह, बीसीपीएम आलोक अवस्थी, अकाउंटेंट दीपक चौरसिया, हरीश गुप्ता, अनिल चौधरी, अजय मिश्रा, सुरक्षाकर्मी परविंदर सिंह फौजी, अमर सिंह सहित अस्पताल का समस्त महिला एवं पुरुष स्टाप मौजूद रहा।