रायबरेली-80वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत ओसाह में भव्य कार्यक्रम, आल्हा प्रस्तुति ने बांधा समां
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन ओसाह, शिवगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत की देवतुल्य जनता जनार्दन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी रायबरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक ओसाह के प्रधानाचार्य श्री सर्वेश कुमार तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रसिद्ध आल्हा गायिका एवं छोटी बहन के समान काजल सिंह ने अपनी मधुर वाणी में शानदार आल्हा प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में शिवगढ़ के पूर्व एडीओ पंचायत श्री जितेंद्र बहादुर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव श्री सतीश कुमार, राजकीय पॉलिटेक्निक ओसाह के उप प्रधानाचार्य श्री फैजान अहमद सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ओसाह के प्रधान/प्रशासक एवं कार्यक्रम आयोजक मनोज कुमार त्रिवेदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्राम पंचायत की देवतुल्य जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, देशभक्ति और राष्ट्रहित की भावना के साथ हुआ।

rexpress 