रायबरेली में यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, 7 की क्षमता वाले ऑटो में 14 स्कूली बच्चे वेबसाइट खबर:

रायबरेली में यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, 7 की क्षमता वाले ऑटो में 14 स्कूली बच्चे वेबसाइट खबर:

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर ऑटो और ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक ऑटो में क्षमता से दोगुने बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में करीब सात बच्चों के बैठने की क्षमता है, उसमें 14 स्कूली छात्रों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चल रहे इस ऑटो से उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले रास्तों पर इस तरह बच्चों को ले जाना किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है।
हैरानी की बात यह है कि शहर की सड़कों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मानकों की अनदेखी करते हुए ऑटो और ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि कई वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग से ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।