रायबरेली चलती ट्रेन में महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी सिपाही शिवपूजन चौधरी सम्मानित

रायबरेली चलती ट्रेन में महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी सिपाही शिवपूजन चौधरी सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली- चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार होने से महिला यात्री की जान बचाने वाले रायबरेली जीआरपी में तैनात सिपाही शिवपूजन चौधरी को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक रेलवे ने सिपाही को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दरअसल, रायबरेली रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसने की स्थिति में पहुंच गई। मौके पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी सिपाही शिवपूजन चौधरी की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए दौड़कर महिला को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।
सिपाही की तत्परता और सूझबूझ से महिला यात्री की जान बच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें सिपाही शिवपूजन चौधरी महिला को बचाते हुए दिखाई दिए थे। घटना के बाद उनके साहस और त्वरित कार्रवाई की पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जमकर सराहना की।
सिपाही के इस साहसिक कार्य को देखते हुए पुलिस महानिदेशक रेलवे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सिपाही को सम्मानित किया गया।
इस दौरान एसपी रेलवे रोहित मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी शिवपूजन चौधरी के साहस की प्रशंसा की और कहा कि उनकी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए प्रेरणादायक है।