रायबरेली में खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर उठे सवाल, नरेस स्वीट्स हाउस का वीडियो वायरल

रायबरेली में खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर उठे सवाल, नरेस स्वीट्स हाउस का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शहर में बिक रहे खराब खाद्य पदार्थों को लेकर आम जनता की सेहत पर खतरा मंडराने की बात सामने आई है। होटल और मिठाई की दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शहर के सुपर मार्केट स्थित नरेस स्वीट्स हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खराब छेना देने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। ग्राहक का आरोप है कि उसे खराब छेना दिया गया, जिसके बाद उसने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में दुकानदार खराब छेना देने की बात स्वीकार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मिठाई और खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमित रूप से गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो।
वहीं, लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग अक्सर छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति करता नजर आता है, जबकि बड़े प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लेकर गंभीरता पर सवाल उठते रहे हैं।
नरेस स्वीट्स हाउस का वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर है। सवाल यह भी उठ रहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभाग संबंधित प्रतिष्ठान के खाद्य पदार्थों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई करेगा या मामला सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहेगा।
फिलहाल वायरल वीडियो ने रायबरेली में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।