रायबरेली-दबंगों को नहीं रहा पुलिस का खौफ, बुजुर्ग दंपत्ति व बेटी से बेरहमी से मारपीट

रायबरेली-दबंगों को नहीं रहा पुलिस का खौफ, बुजुर्ग दंपत्ति व बेटी से बेरहमी से मारपीट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के दौलत का पुरवा गांव में दबंगों द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पहले घर के बाहर और फिर घर में घुसकर तीनों के साथ जमकर मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को बीती रात का बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप का माहौल है।
बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी के साथ हुई मारपीट को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
मामला डीह थाना क्षेत्र के दौलत का पुरवा गांव का है।