रायबरेली: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मल-8573856824
रायबरेली के डलमऊ स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में गुरुवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ के पूर्व अध्यक्ष योगेश सिंह ने अपनी टीम तथा ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जटा शंकर बाजपेई तथा बृजेश बाजपेई ने संबोधित करते हुए नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
पूर्व अध्यक्ष योगेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप डलमऊ ब्लॉक को "निपुण" बनाने के लिए शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि सभी शिक्षक विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों को निपुण बनाने पर विशेष जोर देते हुए आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी की समस्या लंबित नहीं रहने दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, जटा शंकर बाजपेई, बृजेश बाजपेई, मनोज पांडे, दुर्गेश मिश्रा, सर्वेश शुक्ला, निशांत पांडे, दीपक मिश्रा, मोहित मिश्रा, जयकरन सिंह, शैलेन्द्र सिंह बघेल, अवनीश श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, सुनील यादव, राहुल सिंह, इमरान अहमद, आशीष कुमार, पारुल रावत, शंकर लाल, महेश यादव, धीरेंद्र सिंह, धर्मेश, शैलेन्द्र कुमार, आरती सिंह, शोभा रानी, शिखा अवस्थी, शालिनी सिंह, सुगंधा श्रीवास्तव, सुधा यादव, स्वाति शुक्ला, संतोष सिंह, रितु यादव, शकुंतला रजक, अलका ओमरे, प्रतिमा दीक्षित, अंजू यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

rexpress 