रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह खैरहनी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के पश्चात जनपद के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह एवं मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बछरावां थाना प्रभारी को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि हाईवे मार्ग के किनारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत जो भी वाहन खड़े रहते हैं, उनके ऊपर कार्यवाही कर उन्हें हाईवे मार्ग के किनारे से हटाया जाए। साथ ही साथ एनएचएआई के टोल कर्मचारियों व अधिकारियों को उक्त घटना स्थल के आसपास 500 मीटर के दायरे में स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए भी निर्देशित किया जाए, ताकि दुर्घटना का जोन बनता जा रहा उक्त घटना स्थल सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त हो सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं स्थानीय थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा।