रायबरेली-पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के जोगमग्गदीपुर मोड़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दर्जनों लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए, जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मामले में दरोगा नागेंद्र नाथ मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 9 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बनाए हुए है।

rexpress 