रायबरेली श्री राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

रायबरेली श्री राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली: छोटी बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भजन-कीर्तन एवं मंत्र जाप किया गया। इसके बाद लड्डू गोपाल का विधि-विधान से अभिषेक किया गया।
अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं को धनिया पंजीरी, पंचामृत, मक्खन एवं बाल भोग का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
लड्डू गोपाल के अभिषेक में मुख्य रूप से पूज्य महाराज श्री सुरेंद्र कुमार पांडे (रिंकू भैया), सुरेंद्र कुमार शुक्ला, राजेंद्र अवस्थी, रामराज गिरी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, पप्पू मिश्रा, महेश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, पल्लू मिश्रा, अनुराग शुक्ला, महेश चौरसिया, डॉ. प्रांजल चौरसिया, सौरभ गुप्ता, आत्म प्रकाश मिश्रा, व्यवस्थापक देवा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।