रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली: देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी क्रम में डीह ब्लॉक क्षेत्र के मझिलहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गीत, नारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान नागेंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बारे में जानकारी दी।
वक्ताओं ने बच्चों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय में उत्सव और देशभक्ति का माहौल बना रहा।