रायबरेली आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
रिपोर्ट - अमित अवस्थी
मो - 7007782057
बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के दहजुवाखेड़ा इचौली गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अमरजीत यादव उम्र 31 साल वर्ष पुत्र वृंदावन यादव निवासी दहजुवाखेड़ा इचौली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के ही कुछ लोगों ने अमरजीत पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल को बचाया।
परिजनों द्वारा घायल को तत्काल बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस को तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

rexpress 