रायबरेली-जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रायबरेली विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर-दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली-जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रायबरेली विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर-दिनेश प्रताप सिंह

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

​​​​​​​मो-8573856824

25 करोड़ रुपये की 150 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनसेवा एवं विकास कार्यों में दिए गए सकारात्मक योगदान की सराहना की

विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद के हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी - उद्यान मंत्री*_

रायबरेली-  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति एवं मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के समग्र विकास, जनहितकारी योजनाओं की प्रगति तथा आगामी विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
       बैठक को संबोधित करते हुए मा० मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा एवं विकास कार्यों में दिए गए सकारात्मक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से जनपद में विकास कार्यों को गति मिली है और आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त हुआ है।
          उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सभी सदस्यों के सफल एवं सम्मानजनक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि पुनः जनता का विश्वास प्राप्त कर निर्वाचित होकर जनसेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
        मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदैव जनहित एवं विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करती रही है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
        बैठक के उपरान्त मा० मंत्री जी द्वारा विधानसभा सदर व बछरावां की लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित लगभग 150 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, संपर्क मार्ग, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।
       इस अवसर पर मा० मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों से लेकर शहरों तक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं गुणवत्तापूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद के हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
         कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत ओम प्रकाश सिंह सहित जिला पंचायत सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।