रायबरेली: ऊंचाहार में बेखौफ दंबगो का आतंक ई-रिक्शा से ओवरटेक को लेकर विवाद, युवक व बहनोई की बेरहमी से पिटाई

रायबरेली: ऊंचाहार में बेखौफ दंबगो का आतंक ई-रिक्शा से ओवरटेक को लेकर विवाद, युवक व बहनोई की बेरहमी से पिटाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- ऊँचाहार नगर में मूनलैंड स्कूल के पास ई-रिक्शा से ओवरटेक करने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने बाइक सवार युवक और उसके बहनोई को घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रिश्तेदारी में आया एक युवक अपने बहनोई के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा से ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर बाद दबंगों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। हमले में युवक लहूलुहान हो गया, जबकि उसका बहनोई भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊँचाहार भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।