राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा नेता ऋषभ राघवेंद्र बाजपेई द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। मानव सेवा के इस महाअभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया।

शिविर में समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान हरिओम मिश्रा, आमिर अली, वीरेंद्र गुप्ता, उदयराज यादव, अरुण सिंघल, आशीष शर्मा, अमित तिवारी, लव मिश्रा, मनीष अवस्थी, विवेक मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, राजे मिश्रा, बबलू मिश्रा, शिवम त्रिवेदी सहित अनेक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजक ऋषभ राघवेंद्र बाजपेई ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और रक्तदान सबसे बड़ा महादान। उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल सभी रक्तवीरों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के उत्साह और सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि "आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।" रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना भी मजबूत होती है।