वाराणसी से आए हुए विदत आचार्य की देखरेख में संपन्न हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052357765
रायबरेली: बाबा जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर चंद्रापुर मंदिर प्रांगण में आज दिनांक 3 अगस्त 2026 श्रावण मास के पहले सोमवार पर सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न किया गया वाराणसी से आए हुए आचार्य गनों की देखरेख में सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न हुआ वाराणसी से आचार्य प्रिंस तिवारी, आचार्य सुभाष शुक्ला, आचार्य प्रिंस कुमार आचार्य अभिषेक मिश्रा द्वारा भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसको सुनकर लोग मंत्र मुक्त हो गए भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग पर दूध, दही , घी, शहद, शक्कर और पंचामृत से स्नान कराया गया इसके बादबेलपत्र, शमी पत्र, भांग धतूरा, धतूरा का फूल, मंदार पुष्प, एवं कमल का फूल समर्पित किया गया यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्याई के द्वारा बाबा का दुग्ध अभिषेक संपन्न कराया गया दोपहर 2:00 बजे सामूहिक आरती हुई और आलू मूंगफली, चाय एवं टोस्ट प्रसाद का वितरण किया गया इस अवसर जलेश्वर पांडे, बृजेश कुमार त्रिवेदी, शुभम सिंह,, विकास वर्मा, आशा सिंह मंटूशुक्ला, श्रीमती शिशिरशुक्ला, राजीव दीक्षित, आशीष सविता किरण, संदीप मिश्रा की उपस्थिति उल्लेखनी रही।

rexpress 