रायबरेली डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल प्राइवेट नर्सिंग होम क्लीनिक अस्पताल रहेगें बंद

रायबरेली डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल प्राइवेट नर्सिंग होम क्लीनिक अस्पताल रहेगें बंद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली:जिलें के चर्चित शाश्वत नर्सिंग होम प्रकरण में डॉ. अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कड़ा रुख अपनाया है। आईएमए रायबरेली इकाई के अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल ने डॉक्टर की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए जनपद के सभी निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक और अस्पतालों को एक दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया है।
आईएमए के आह्वान पर गुरूवार को जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थान बंद रहेंगे। संगठन का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष और दोबारा जांच कराई जाए। डॉक्टरों का आरोप है कि पर्याप्त तथ्यों की समीक्षा किए बिना गिरफ्तारी की गई है, जिससे चिकित्सक समुदाय में असंतोष है। उनका कहना है कि किसी भी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई पूरी जांच और विशेषज्ञों की राय के आधार पर होनी चाहिए।
गौरतलब है कि शाश्वत नर्सिंग होम में 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डॉ. अमित सिंह को गिरफ्तार किया था। अब इस कार्रवाई के विरोध में आईएमए ने हड़ताल का फैसला लिया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रखने या बंद रखने को लेकर संबंधित संस्थान अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं।p